Breaking News
Kashi Ki Aawaz | रिंकू सिंह की चौथी बरसी पर उमड़ा जन सैलाब  पुण्यात्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
वाराणसी

रिंकू सिंह की चौथी बरसी पर उमड़ा जन सैलाब पुण्यात्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

रिंकू सिंह की चौथी बरसी पर उमड़ा जन सैलाब पुण्यात्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

वाराणसी विक्की मध्यानी

वाराणसी।।हरहुआ ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. अरविन्द सिंह 'रिंकू' की चतुर्थ पुण्यतिथि मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को मझभिटीयाँ, छोटा लालपुर में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। अपराह्न 3 बजे से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समर्थकों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं व परिजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जनसेवा के कार्यों को याद कर नमन किया।
स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुत्र कनिष्क व अकेश की आंखें छलक पड़ी गमगीन माहौल में रूंधे गले से दोनों ने कहा कि आपकी यादों को कभी नहीं भूल पाएंगे और आपके बताएं जन सेवा मार्ग पर अजीवन चलेंगे।

हरहुआ की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान रखने वाले स्व. अरविन्द सिंह 'रिंकू' को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा दी। सड़क, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। उनका सरल-सहज स्वभाव और हर वर्ग के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहना ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कई बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। समर्थकों ने कहा कि रिंकू सिंह नेता कम, परिवार के सदस्य ज्यादा थे। उनके असामयिक निधन से हरहुआ क्षेत्र की राजनीति में जो रिक्तता आई है, वह आज भी महसूस होती है।

कार्यक्रम के आयोजक लाल प्यारे सिंह, मुन्ना सिंह,ओम प्रकाश सिंह, श्याम,राजन,अर्पित,संदीप ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी आगंतुकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों का आभार जताया।देर रात तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। पूरा कार्यक्रम स्थल फूल-मालाओं और प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित रहा। इस अवसर पर सैयद राजा विधायक सुशील सिंह एमएलसी विनीत सिंह सुधीर सिंह पप्पू पूर्व ब्लाक प्रमुख अवध राज सिंह पप्पू ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर व अम्बरीश सिंह भोला के साथ हजारों लोगों उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किये।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.