Breaking News
Kashi Ki Aawaz | दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या पर आक्रोश फल-सब्जी विक्रेता एसोसिएशन ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
चंदौली

दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या पर आक्रोश फल-सब्जी विक्रेता एसोसिएशन ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या पर आक्रोश फल-सब्जी विक्रेता एसोसिएशन ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डीडीयू नगर में एक शोक सभा आयोजित की गई। फल-सब्जी विक्रेता व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सभा में लगभग दो हजार लोग शामिल हुए, जिसमें सोनकर समाज और व्यापारियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

यह हत्या होली के दिन रंग का छींटा पड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। इस घटना से समाज में भारी रोष व्याप्त है। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वक्ताओं ने ऐसी घटनाओं को समाज में भय और असुरक्षा पैदा करने वाला बताया, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय, एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई।

वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चौधरी नरायण प्रसाद सोनकर ने कहा, "तरुण खटीक की हत्या दुखद और निंदनीय है। हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए, ताकि परिवार को सहारा मिल सके।"

सब्जी मंडी व्यवसायी अशोक सोनकर ने इस घटना को पूरे समाज के लिए झकझोरने वाला बताया। उन्होंने कहा, "एक छोटे से विवाद में इस तरह की निर्मम हत्या बेहद चिंताजनक है। हम सभी व्यापारी और समाज के लोग एकजुट होकर मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

सभा में उपस्थित लोगों ने हत्यारे को फांसी की सजा देने, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विशाल सोनकर अवधेश सोनकर सचिन सोनकर राम सिंह सोनकर कल्लू सोनकर रवि सोनकर विशु बिट्टू सोनकर अमन सोनकर गोरख विकाश

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.