Breaking News
Kashi Ki Aawaz | शहाबगंज पीएचसी परिसर का शौचालय जर्जर, लाखों खर्च के बाद भी मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी
चंदौली

शहाबगंज पीएचसी परिसर का शौचालय जर्जर, लाखों खर्च के बाद भी मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी

शहाबगंज पीएचसी परिसर का शौचालय जर्जर, लाखों खर्च के बाद भी मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के ब्लॉक परिसर में बना एकमात्र शौचालय बदहाली का शिकार हो गया है। स्वास्थ्य और स्वच्छता के उद्देश्य से वर्ष 2022–23 में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह शौचालय वर्तमान में उपयोग के लायक नहीं रह गया है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
शौचालय की स्थिति इतनी दयनीय है कि इसमें हाथ धोने की समुचित व्यवस्था तक नहीं है और पानी की टंकियां भी नहीं लगी हैं। नियमित जलापूर्ति न होने के कारण शौचालय पूरी तरह अनुपयोगी हो गया है। परिणामस्वरूप, स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले लोगों और कर्मचारियों को मजबूरी में खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासी सतीश बाबू चौहान, रमेश और संतोष का आरोप है कि शौचालय निर्माण के समय लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन रखरखाव के अभाव में लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द मरम्मत और नियमित सफाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दिनेश सिंह से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और शीघ्र ही शौचालय की मरम्मत कराकर उसे उपयोग योग्य बनाया जाएगा, ताकि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.