Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सकलडीहा तहसील में गंदगी से हाल बेहाल, सफाईकर्मी न होने पर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन; कार्य बहिष्कार की चेतावनी।
चंदौली

सकलडीहा तहसील में गंदगी से हाल बेहाल, सफाईकर्मी न होने पर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन; कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

सकलडीहा तहसील में गंदगी से हाल बेहाल, सफाईकर्मी न होने पर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन; कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। सकलडीहा तहसील परिसर में बीते दो दिनों से साफ-सफाई ठप होने के कारण जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। परिसर में फैली गंदगी से नाराज़ अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और तत्काल सफाईकर्मी की नियुक्ति की मांग की। बताया जा रहा है कि तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी का हाल ही में चकिया तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके बाद से सकलडीहा तहसील में नया सफाईकर्मी तैनात नहीं किया गया, जिससे परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अधिवक्ताओं के चैंबर से लेकर अधिवक्ता भवन, तहसील कार्यालय और परिसर के अन्य हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अधिवक्ता और वादकारी गंदगी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाईकर्मी की नियुक्ति कर सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो वे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, सुरेश यादव, अरविंद यादव, जयप्रकाश सिंह, विनय तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, सुभाष भारती, विजय, जगदीश सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.