Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सीडीओ की अध्यक्षता में जिला गंगा, पर्यावरण व वृक्षारोपण समितियों की संयुक्त बैठक, स्वच्छता व वृक्षारोपण पर जोर
चंदौली

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला गंगा, पर्यावरण व वृक्षारोपण समितियों की संयुक्त बैठक, स्वच्छता व वृक्षारोपण पर जोर

चंदौली में 20 फरवरी को वृहद ऋण वितरण मेला: युवाओं को मिलेगा ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त, गारंटी-फ्री ऋण

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल 

चंदौली, 19 फरवरी। जनपद में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 20 फरवरी 2026 को वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर विकास खंड नियामताबाद के सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने दी। शिविर का आयोजन कृषि एवं एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत किया जा रहा है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) के अंतर्गत पात्र युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त और बिना गारंटी का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन और प्रचार करने का अवसर मिलेगा। निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही ऋण वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की ओर से योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समाचार पत्रों, रेडियो और टीवी चैनलों का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही युवाओं को “सीएम युवा” मोबाइल ऐप से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से आसानी से जुड़ सकें। प्रशासन ने जनपद के अधिक से अधिक युवाओं और उद्यमियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने स्वरोजगार के सपने को साकार करें।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.