Breaking News
Kashi Ki Aawaz | रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से लाखों का डीजल व रिफाइन चोरी, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध
चंदौली

रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से लाखों का डीजल व रिफाइन चोरी, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध

रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से लाखों का डीजल व रिफाइन चोरी, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

दीनदयाल नगर (मुगलसराय)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छेमिया गांव के पास रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से बीती रात चोरों ने लाखों रुपये का डीजल और रिफाइन चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब चालक ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर केबिन में सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर टैंकों के लॉक टूटे मिले और एक ट्रक से रिफाइन के टीन भी गायब पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले को संदिग्ध बताया है। जानकारी के अनुसार नेपाल के बीरगंज से रिफाइन लादकर तीन ट्रक वाराणसी जिले के रामनगर स्थित एक व्यापारी के यहां जा रहे थे। देर रात होने के कारण चालक कल्याण सिंह मीणा, बाबूलाल मीणा और शीतलमल मीणा ने अपने-अपने ट्रकों को छेमिया गांव के पास रिंग रोड किनारे खड़ा कर दिया और केबिन में सो गए।
अलसुबह करीब चार बजे चालक कल्याण सिंह की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि ट्रक के डीजल टैंक के लॉक टूटे हुए हैं और पीछे बंधे तिरपाल की रस्सी भी कटी हुई है। शक होने पर ट्रक की जांच की तो उसमें लदा 47 टीन रिफाइन गायब मिला। अन्य दोनों ट्रकों की जांच करने पर उनके टैंकों के लॉक भी टूटे मिले और उनमें से डीजल चोरी पाया गया। चालकों के अनुसार ट्रक नंबर आरजे 14 जीजी 0735 से लगभग 155 लीटर, आरजे 14 जीजी 9345 से करीब 165–175 लीटर और आरजे 14 जीई 1055 से करीब 160 लीटर डीजल चोरी हुआ है। चोरी गए डीजल और रिफाइन की कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना चालकों ने तुरंत डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पांच ट्रकों का काफिला था, जिनमें से दो ट्रक पहले ही व्यापारी के यहां पहुंच चुके थे। ट्रकों में गोरखपुर में भी तेल भरवाया गया था, इसलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.