Breaking News
Kashi Ki Aawaz | पड़ाव–भुपौली मार्ग पर सी.सी. रोड की अवैध खुदाई, आमजन परेशान।
चंदौली

पड़ाव–भुपौली मार्ग पर सी.सी. रोड की अवैध खुदाई, आमजन परेशान।

पड़ाव–भुपौली मार्ग पर सी.सी. रोड की अवैध खुदाई, आमजन परेशान।

चंदौली। पड़ाव–भुपौली मार्ग पर सी.सी. रोड को पिछले एक सप्ताह से सड़क के बीचो-बीच लगभग एक फीट चौड़ाई में प्रेशर मशीन से तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस अवैध खुदाई से क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।इस संबंध में आम आदमी पार्टी के चंदौली जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीजवान अहमद ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर से मुलाकात की। अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति में विभागीय कनिष्ठ अभियंता (जे-ई) से वार्ता हुई, जिन्होंने बताया कि उक्त मार्ग पर की जा रही खुदाई बिना विभागीय एनओसी के कराई जा रही है।
आप जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि इस संबंध में PWD अधिशासी अभियंता, जिलाधिकारी चंदौली एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को लिखित शिकायत भेजी गई है। उन्होंने मांग की है कि PWD की अनुमति, निर्धारित धनराशि जमा करने तथा एनओसी प्राप्त करने के बाद ही कार्य शुरू कराया जाए। मौके पर निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सड़क में लगी सरिया गायब है तथा सड़क को काफी दूरी तक क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश होने की स्थिति में हालात और भी बदतर हो सकते हैं। निरीक्षण के समय मौके पर आप चंदौली अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीजवान अहमद, आशीष सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.