Breaking News
Kashi Ki Aawaz | पुरवा गांव में चोरी की वारदात, घर से चार बोरी चावल व 4900 रुपये नकद उड़ा ले गए चोर
चंदौली

पुरवा गांव में चोरी की वारदात, घर से चार बोरी चावल व 4900 रुपये नकद उड़ा ले गए चोर

पुरवा गांव में चोरी की वारदात, घर से चार बोरी चावल व 4900 रुपये नकद उड़ा ले गए चोर

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरवा गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता के घर को निशाना बनाते हुए चार बोरी चावल और 4900 रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र गुप्ता गांव-गांव घूमकर चावल खरीदने और उसे बाजार में बेचने का काम करते हैं।  बीती रात उन्होंने दिनभर की बिक्री से प्राप्त नकदी गल्ले में रखी और घर के पास ही आयोजित एक तेरही कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।
इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर लोहे की छड़ से घर के कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर वहां रखी चार बोरी चावल तथा 4900 रुपये नकद पर हाथ साफ कर फरार हो गए। तेरही कार्यक्रम से लौटने पर जब रामचंद्र गुप्ता ने घर का दरवाजा टूटा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस सेवा को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुरवा गांव में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.