Breaking News
Kashi Ki Aawaz | पौनी के जर्जर जच्चा-बच्चा केंद्र की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
चंदौली

पौनी के जर्जर जच्चा-बच्चा केंद्र की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

पौनी के जर्जर जच्चा-बच्चा केंद्र की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली।जनपद के बरहनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पौनी में स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता है। केंद्र की मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, पौनी का जच्चा-बच्चा केंद्र वर्ष 2005 से 2010 के बीच निर्मित हुआ था, लेकिन लंबे समय से देखरेख के अभाव में भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। केंद्र की दीवारें, छत और फर्श जगह-जगह से टूट रहे हैं। दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा का अभाव बना हुआ है, जिससे पशुओं और जानवरों के अंदर घुसने का खतरा रहता है।ग्रामीणों ने बताया कि रंगाई-पुताई न होने और गंदगी के कारण यहां इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को संक्रमण का खतरा बना रहता है। यह केंद्र गांव की गरीब महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एकमात्र सहारा है, ऐसे में इसकी जर्जर हालत अत्यंत चिंताजनक है।ग्रामीण बलिस्टर कुमार विश्वकर्मा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में विधायक से मांग की गई है कि वे अपनी विधायक निधि से अथवा संबंधित विभाग को निर्देशित कर जच्चा-बच्चा केंद्र की शीघ्र मरम्मत कराएं। साथ ही दरवाजे-खिड़कियां लगवाने, छत-फर्श की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने का भी अनुरोध किया गया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चंदौली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) चंदौली, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहनी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.