मुगलसराय में कांग्रेसजनों ने मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृति को नमन करते हुए सत्य, अहिंसा और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने सत्य, अहिंसा और बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन के माध्यम से उन्होंने देशवासियों को जागरूक किया। 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचार आज भी मानवता को दिशा दिखा रहे हैं।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कल अहमद बाबू ने कहा कि महात्मा गांधी ने लंदन से कानून की पढ़ाई की और वकालत के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका गए, जहां उन्हें नस्ली भेदभाव का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने वहां भारतीयों के अधिकारों के लिए पहली बार सत्याग्रह की शुरुआत की। वर्ष 1915 में भारत लौटने के बाद उन्होंने चंपारण, खेड़ा और अहमदाबाद में सफल आंदोलन किए। इसके पश्चात असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व कर देश को आजादी की ओर अग्रसर किया।वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि बापू ने अस्पृश्यता उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, दलित उत्थान, हिंदू-मुस्लिम एकता और स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा दिया। आज पूरी दुनिया उनके विचारों का अनुसरण कर रही है और कई देशों में उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं। सांप्रदायिकता जैसी समस्याओं का समाधान भी बापू के बताए मार्ग को अपनाकर ही संभव है।
कार्यक्रम में अकील अहमद बाबू, दयाराम पटेल, शाहिद, तौसीफ, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, ट्रीजा एलियट, नेसार शाह, हेलेन पैट्रिक, दीपक यादव, इम्तियाज अहमद, अनवर सादात, तारीख अब्बास, महाराज देवेश, महाराज प्रमोद, मृत्युंजय शर्मा, रमेश पांडे, साबिर रयान, कन्हैया मोदनवाल, नईम अहमद, मुकीम खान, भरत अग्रहरि, अरविंद श्रीवास्तव, शकील अहमद, अजय माली, मंजू इलियट, अशोक केसरी, रवि श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, चंद्रप्रकाश, बनारसी, राधेश्याम, संतोष यादव, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Leave Comments
Login to leave a comment.