मुगलसराय–चकिया मार्ग चौड़ीकरण बना आफ़त, तेज रफ्तार डम्परों से टूट रहे बिजली के खम्भे, जनता का फूटा गुस्सा
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
मुगलसराय–चकिया मार्ग के चौड़ीकरण निर्माण कार्य में लगे गिट्टी व मिट्टी से लदे तेज रफ्तार डम्पर आम जनता के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। आए दिन अनियंत्रित डम्पर सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भों को टक्कर मार रहे हैं, जिससे खम्भे टूटने के साथ-साथ बाजार और आसपास के दवक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बार-बार ठप हो रही है। लगातार हो रही बिजली कटौती से दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रात के समय अंधेरा छा जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है, जबकि कई बार घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। इसी से त्रस्त होकर आज स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर उतरकर तेज रफ्तार डम्परों को रुकवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण एजेंसी व प्रशासन से मांग की कि डम्परों की रफ्तार पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, नियमों का पालन कराया जाए और बिजली के खम्भों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।जनता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Leave Comments
Login to leave a comment.