Breaking News
Kashi Ki Aawaz | लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज
चंदौली

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम विसापुर निवासी विनय प्रकाश ने क्षेत्रीय लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एंटी करप्शन थाना, वाराणसी मंडल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता विनय प्रकाश का आरोप है कि उनके प्रकरण की रिपोर्ट लगाने के एवज में संबंधित लेखपाल पंकज कुमार यादव द्वारा धनराशि की मांग की गई। उनका कहना है कि लेखपाल के सहयोगी एवं रिश्तेदार बताए जा रहे सुखवीर यादव ने उनसे ₹10,000 की रकम ले ली।
पीड़ित के अनुसार बिना पैसे दिए कार्य न करने की बात कही गई और उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर दौड़ाया गया। उन्होंने एंटी करप्शन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुगलसराय कोतवाली के कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.