Breaking News
Kashi Ki Aawaz | लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल।
सोनभद्र

लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल।

लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र।

सोनभद्र, विवेक सिंह पटेल की अगुआई मे आक्रोशित सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ ने हिन्दुआरी तिराहे पर नारेबाजी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का फोटो जला कर दर्ज कराया लोकत्रांत्रिक विरोध, गैस तेल जैसे ऊर्जा संकटो के लिए बताता जिम्मेदार,,समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल ने कहा कि ट्रम्प के तानाशाही भारत पर नही चलनी चाहिए भारत सदा गुटनिरपेक्षता का पक्षधर रहा, वैश्विक  लड़ाईयों का भुक्तभोगी भारत की जनता नही होनी चाहिए आज गैस सिलेंडर के लिए मारा मारी मचा हुआ है एलपीजी से चलने वाले वाहन भी जद में आ गए हैं होटल से लेकर रेस्तरां तक दिक्कत के साथ साथ सोचने की बात है कि जिस द्वार से कभी कोई भूखा नहीं लौटा, वहाँ आज साधु-संतों और भक्तों को बिना भोजन वापस जाना पड़ रहा है अयोध्या की राम रसोईयां से लेकर काशी माँ अन्नपूर्णा रसोई गैस किल्लत के कारण बंद करना पड़ा इन तमाम संकटो का जिम्मेदार अमेरिका के तानाशाह रास्ट्रपति ट्रम्प है जिसके घमण्ड के कारण अमेरिका, इजराइल, ईरान, सऊदी अरब समेत देश युद्ध लड़ रहे जिसके कारण भारत में भी ऊर्जा सकंट गहरा गया है जब मन तब ट्रम्प टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते रहते हैं 3% से 18 टैरिफ बढ़ा भी देते हैं वो भारत को रूस से तेल न लेने फिर बाद ने तेल लेने की छूट देने जैसी आदेशात्मज बयान देना भारत की संप्रभुता पर हमला करना है जिसे सच्चे समाजवादी कत्तई बर्दास्त नही कर सकते ट्रम्प हमारे हुक्मरान नही है लेकिन दुख इस बात का है कि जो हमारे हुक्मरान हैं वो बंगाल चुनाव में ब्यस्त है और भारत की जनता का इस युद्ध से कोई लेना देना नही फिर भी हम ट्रम्प के सनकी युद्ध नीति के शिकार हो रहे जो अब बंद होना चाहिए मानवीय संवेदनाएं खत्म हो गयी है स्कूल अस्पताल पर हमले में कितने मासूमो की जान जा चुकी युद्ध सिर्फ बर्बादी लाती है जिसे बंद होना चाहिए/लोहिया वाहिनी सोनभद्र के अतुल दुबे एव संतोष कुमार सिंह युवा नेता ने  कहा की भारत भगवान बुद्ध की भूमि है जो युद्ध छोड़ बुद्ध बनें सभी देश को उनके दीक्षा रास्ते का चलना चाहिए लेकिन ट्रम्प के सनक युद्ध नीति के कारण है स्टेट ऑफ हार्मुज बाधित है जिससे तेल गैस की संकट सभी देशों पर छाया हुआ स्कूल के बच्चों और अस्पतालों को निशाना बनाया जा रहा जिससे कि मानवता शर्मशार हो रही जब तक ऊर्जा संकट समाप्त कर शांति बहाल नही की जाती तब तक लोहिया वाहिनी अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराती रहेगी//उक्त अवसर पर सतीष, नितेश, अहमद, पप्पू, तौफीक, इरशाद, रहमान, पंकज, रमेश, सुनील, रमेश दुबे, एवं इत्यादि, लोग उपस्थित रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.