Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली: युवती ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, 55% झुलसी; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी
चंदौली

चंदौली: युवती ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, 55% झुलसी; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

चंदौली: युवती ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, 55% झुलसी; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में रविवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सरेसर गांव निवासी पिंटू की पुत्री सुमन (19) ने अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया। आग की लपटों में घिरी युवती की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े और उसे बचाने की कोशिश की। परिजनों ने पहले उसे चंदौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती लगभग 55 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। फिलहाल उसका इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.