Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस के निर्देश
चंदौली

चंदौली: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस के निर्देश

चंदौली: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस के निर्देश

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली,जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप योजनाओं व अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की ग्रेडिंग व रैंकिंग के आधार पर प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें और पोर्टल पर नियमित अपडेट करें। जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर प्रगति पोर्टल पर अपलोड की जाए। ए-श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों की सराहना की गई, जबकि डी-श्रेणी वाले विभागों को सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को प्रत्येक माह की 25 तारीख तक अपनी प्रगति पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। धीमी प्रगति पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में निर्माण कार्यों की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को समय पर कार्य पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और फीडबैक पर गंभीरता से ध्यान दें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस रजिस्टर भी जांचे। बैठक से पूर्व रजिस्टर साथ लाने के निर्देश के बावजूद जिला पूर्ति अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) द्वारा लापरवाही पाए जाने पर दोनों के विरुद्ध शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभागों में ई-ऑफिस का संचालन कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.