Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली: पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
चंदौली

चंदौली: पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली: पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा खास (हरधन जुड़ा) गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के सीवान में 55 वर्षीय किसान ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो पेड़ से शव लटकता देख हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामदुलारे राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गांव के बाहर पंप/मशीन पर रहकर खेती-बाड़ी का काम देखा करते थे। गुरुवार रात भोजन करने के बाद वह घर से मशीन पर सोने के लिए निकले थे, लेकिन सुबह उनका शव बबूल के पेड़ से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।बलुआ थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी सामने आ रही है। हालांकि, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।मृतक के परिवार में दो पुत्र—सनी (22 वर्ष) और बॉबी (20 वर्ष)—हैं, जबकि दो पुत्रियों की शादी पहले ही हो चुकी है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.