चंदौली में राज्यमंत्री संजीव गोंड ने केंद्रीय बजट की सराहना, पंचायत चुनाव पर विधानसभा सत्र में होगा फैसला
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं चंदौली प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने बजट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जो बयान दिया है, वह अपने विभाग की तैयारियों के आधार पर हो सकता है। उन्होंने कहा, “9 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान ही तय होगा कि पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे।” वहीं एसआईआर प्रक्रिया के तहत फार्म संख्या-7 को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष बेवजह भ्रम फैला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, “ऐसा कुछ नहीं है कि किसी विशेष वर्ग का नाम काटा जा रहा हो। फार्म संख्या-7 का उद्देश्य उन लोगों के नाम हटाना है जो स्थानांतरित हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।”लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले विपक्ष के हंगामे को लेकर पूछे गए सवाल पर भी मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,“विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सदन में हंगामा करने के अलावा उनके पास कुछ नहीं बचा है। प्रधानमंत्री बोलना चाहते थे, लेकिन हंगामे के कारण उन्हें बोलने नहीं दिया गया।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है और बजट से आमजन, किसान और युवाओं को लाभ
Leave Comments
Login to leave a comment.