Breaking News
Kashi Ki Aawaz | बाकले ग्राउंड पर बैरिकेडिंग से नाराजगी, नगरवासियों का प्रदर्शन
चंदौली

बाकले ग्राउंड पर बैरिकेडिंग से नाराजगी, नगरवासियों का प्रदर्शन

बाकले ग्राउंड पर बैरिकेडिंग से नाराजगी, नगरवासियों का प्रदर्शन प्रवेश रोका गया तो डीआरएम को भी बाजार जाने से रोका जाएगा”
उपशीर्षक:

यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले ग्राउंड में आम लोगों की एंट्री बंद होने पर विरोध तेज, डीआरएम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
समाचार:

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित एकमात्र स्वच्छ मैदान माने जाने वाले बाकले ग्राउंड के चारों ओर बैरिकेडिंग कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से नगरवासियों में भारी नाराजगी है। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने मैदान के बाहर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की और रेलवे प्रशासन, विशेषकर डीआरएम के रवैये पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि बाकले ग्राउंड वर्षों से नगरवासियों के लिए स्वच्छ हवा में टहलने और स्वास्थ्य लाभ लेने का प्रमुख स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि यह मैदान शहर की “लाइफ लाइन” है और यहां मॉर्निंग वॉक करना लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाना अनुचित है। संतोष कुमार पाठक ने कहा कि यूरोपियन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी आम नागरिकों के आने-जाने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से की गई बैरिकेडिंग से ऐसा प्रतीत होता है कि नगरवासियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रशासन की तानाशाही कार्यशैली बताते हुए कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डीआरएम द्वारा नगरवासियों को बाकले ग्राउंड में प्रवेश से रोका गया तो नगर के लोग भी विरोध स्वरूप डीआरएम की गाड़ी और उनके बाजार आने-जाने का विरोध करेंगे तथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में संतोष कुमार पाठक के साथ रामलखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल, महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.