Breaking News
Kashi Ki Aawaz | भोजपुर गांव में 12 वर्षीय किशोर का संदिग्ध हालात में शव मिला, इलाके में सनसनी।
चंदौली

भोजपुर गांव में 12 वर्षीय किशोर का संदिग्ध हालात में शव मिला, इलाके में सनसनी।

भोजपुर गांव में 12 वर्षीय किशोर का संदिग्ध हालात में शव मिला, इलाके में सनसनी।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल 

मुगलसराय थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 12 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शुभम उर्फ काजू (12), पुत्र सुनील खेरवार, निवासी भोजपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस चौकी तथा डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार, शुभम पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी मौसी के घर भोजपुर गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि दोपहर करीब 2:30 बजे फोन के जरिए परिवार को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि किशोर कुछ समय से बीमार भी चल रहा था। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मुगलसराय पुलिस ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.